मामला शनिवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। विवाद के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में अंबेडकर स्कूल परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास शराब और सिगरेट पीने से मना करने पर मनबढ़ो ने सगे भाईयों पर हमला कर दिया। घायलों में खुखुंदू निवासी अरुण कुमार उम्र 25 वर्ष और सचिन कुमार 21 वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि शराब की शीशी तोड़ और चाकू से हमलावरों ने दोनों भाईयों पर कई बार वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला शनिवार रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। विवाद के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।