तरकुलवा। कंचनपुर गांव में मंगलवार की देर रात कूड़े की चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा सारा सामान और दो पशु झुलस गए। आसपास के लोगों ने प्रयास से आग पर काबू पाया गया। कंचनपुर गांव के नकहवा टोला निवासी बंसी चौहान मंगलवार की रात भोजन करने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात में अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाया। बुधवार को हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। संवाद