फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से गिरा पोल, 10 घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत पंचायत मझौलीराज कार्यालय के पश्चिम मुख्य मार्ग पर शनिवार आधी रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का गिर गया, जिससे सलेमपुर-मझौलीराज-मैरवा-भाटपार रानी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। करीब 10 घंटे तक लगे जाम से बोर्ड परीक्षार्थियों, स्कूली छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आधी रात को वाहन की टक्कर से पोल टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। पोल गिरने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू रही, जिससे लोगों में करंट का डर बना रहा और आवागमन ठप हो गया।
सुबह बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतार लगने से राहत कार्य में दिक्कत आई। काफी मशक्कत के बाद दोपहर तक पोल और तार हटवाए गए, तब जाकर जाम खुलना शुरू हुआ। दोपहर करीब दो बजे मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा देने जा रहे कई परीक्षार्थियों को देर से परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा। अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं, ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद सुबह तक पुलिस नहीं पहुंची। करीब 10 बजे दो सिपाही मौके पर पहुंचे, जिसके बाद यातायात व्यवस्था संभालने में कुछ मदद मिली। नगर पंचायत क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें