मईल। थाना क्षेत्र के राजीव नगर चौराहे पर एक उचक्के ने गोहरिया गांव के सब्जी विक्रेता वृजभान कुशवाहा उर्फ पुजारी को निशाना बनाकर उसके आठ हजार रुपये उड़ा दिए।
बताया जाता है कि बाइक सवार युवक ने पहले लगभग 500 रुपये की सब्जी खरीदी। इसके बाद उसने प्याज की मांग की। सब्जी विक्रेता जैसे ही दुकान के अंदर प्याज लेने गया, तभी उचक्का उसके कुर्ते में रखे आठ हजार रुपये निकालकर भाग गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार जुट गए, लेकिन हेलमेट लगाए बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से भाग निकला।