देविरया । वेतन लेने स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली शिक्षिका की हत्या कर शव फेंक दिया गया। कन्हौली गांव के पास शनिवार को मिले शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर देख परिजन के होश उड़ गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को स्कूल प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कन्हौली गांव के पास सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। परिजन के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल गई थी।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि जाते वक्त बेटी ने बताया था कि वेतन देने के लिए स्क्ूल बुलाया गया है। इसके बाद शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। कई जगह तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था।
रविवार को झंगहा पुलिस की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुपों पर अज्ञात युवती का शव रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में फेंके जाने की सूचना डालते ही फोटो भी पहचान के लिए डाला गया। फोटो देखकर परिजन ने शव की पहचान की और रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई। क