पारिवारिक कारणों से शख्स ने फंदा लगाकर दी जान
देवरिया। सदर कोतवाली के तिलई बेलवां गांव में शुक्रवार की आधी रात एक शख्स ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारवाले कुछ भी नहीं बता रहे है, लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से उसने फंदा लगाया है। शुक्रवार की आधी रात सदर कोतवाली पुलिस के पास फोन आया कि तिलई बेलवां गांव निवासी संजय मिश्र (46) ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवारवाले कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। चर्चा है कि पारिवारिक कारणों से उसने आत्महत्या की है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिवारवाले कुछ बता नहीं रहे हैं। इसलिए मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।