पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के देउवारी गांव की महिला को शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
हालात बिगड़ने के बाद रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, देउवारी गांव की 22 वर्षीय चांदनी पत्नी सचिन सोनकर को शनिवार को गंभीर अवस्था में देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की मौत से गांव में सनसनी फैल गई।
वहीं परिवार में मातम छा गया। सुरौली के थानेदासर संजय सिंह चंदेल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवादप