फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता हारी, मानवता जीती: चाय की दुकान पर झोले में टंगा मिला नवजात शिशु, 'वर्दी' ने समय पर पहुंचकर निभाया फर्ज

Sat, 03 Aug 2024 07:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

चाय की दुकान के सामने झोले से शिशु के रोने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कोतवाली के कोबरा के कांस्टेबल कृष्ण गोपाल और दीपक कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
चाय की दुकान पर झोले में टंगा मिला नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बंद एक चाय की दुकान पर शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे झोले में टंगा एक नवजात मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल ने नवजात को झोले से निकालकर मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वॉर्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी के एक चाय की दुकान के सामने झोले से शिशु के रोने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कोतवाली के कोबरा के कांस्टेबल कृष्ण गोपाल और दीपक कुमार पहुंचे।

उन्होंने नवजात को झोले से सुरक्षित निकाला और मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में भर्ती कराया। जहां नवजात की हालत स्थिर है। झोले में काफी देर रहने के कारण डाक्टरों ने अभी निगरानी में रखा है। वहीं नवजात को किसने झोले में रखकर छोड़ा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि स्थानीय कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस गई थी। नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नवजात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें