फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 17.5 करोड़ की लागत से केरवनिया घाट पर बनेगा दो लेन का नया पुल

Fri, 27 Oct 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विधायक सभाकुंवर ने बताया कि खनुआ नदी पर 17.64 करोड़ की लागत से दो लेन के नए सेतु का निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र छोर पर स्थित यह पुल सीधे बिहार को जोड़ता है। विधायक शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस सेतु का निर्माण 1977 में सिंचाई विभाग ने कराया था। यह सेतु पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है। कभी भी किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को लेकर क्षेत्रीय जनता की ओर से नए सेतु की मांग की जाती रही है। उन्होंने कहा कि सड़क-पुल आवागमन के सिर्फ साधन ही नहीं बल्कि विकास का आईना होता है। यह न केवल आवागमन को सहज और सरल बनाता है बल्कि सुदूर इलाकों में बसे लोगों के हितों को भी जोड़ता है। सेतु का निर्माण हो जाने पर सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि बिहार में भी कनेक्टिविटी तेज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें