बघौचघाट। बघौचघाट-बजरहां पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात बेकाबू बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रहा एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। बघौचघाट-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर पथरदेवा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे बघौचघाट निवासी मुलाजीम अंसारी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुलाजीम सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार की पहचान रामलाल कुशवाहा निवासी ग्राम लोहरौलीया, थाना चौरा खास जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। संवाद