संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ चौराहे पर एक लंगूर बंदर ने आतंक मचाकर रख दिया है। वह रोजाना एक या दो राहगीरों को काटकर घायल कर रहा है। शुक्रवार को उसने जंग बहादुर के पैर, पीठ और कमर पर काट कर घायल कर दिया।
परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शनिवार को सूरज कुमार चौराहे पर कुछ खरीदने गए थे। अचानक बंदर उनके ऊपर कूद गया और काटकर जख्मी कर दिया।
दुकानदारों क दौड़ने पर बंदर युवक को छोड़कर भागा। परिजन उसे लेकर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह के अंदर बंदर लगभग 15 से अधिक लोगों को कांट चुका है।