फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साइकिल सवार अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Tue, 28 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरया मोड़ के पास एक साइकिल सवार 55 वर्षीय अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए थे। आस-पास के लोगों ने नजदीक के अस्पताल भेजवाया। उधर, टक्कर के बाद मौके से बाइक सवार भाग निकला।
विज्ञापन




खुखुंदू क्षेत्र के सरया गांव निवासी महेश गोड़ सोमवार सुबह छठ महापर्व का बाजार करने खुखुंदू चौराहे पर आ रहे थे। वह साइकिल लिए अभी अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से महेश मौके पर ही अचेत हो गए थे। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें