फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सुनवाई में आई महिलाओं ने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी समस्याओं तथा अन्य कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग की सदस्य ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही, महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आयोग प्रत्येक स्तर पर पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस दाैरान अनिल कुमार सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी देवरिया, वन स्टाप सेंटर की अधीक्षक नीतू भारती आदि माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें