कपरवार। स्थानीय चौराहा स्थित शराब की दुकान से भीखमपुरा गांव निवासी राजेश सिंह की जेब से साथियों ने 47 हजार रुपये चुरा लिए। उन्होंने तहरीर देकर दुकान की फुटेज की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। भीखमपुरा निवासी राजेश सिंह ने तहरीर में कहा है कि कपरवार के नौकाटोला के एक व्यापारी को गेहूं बेचा था। 47 हजार रुपये लेकर शराब की दुकान पर गया था। साथ में दो साथी भी थे। उन्होंने रुपये चुरा लिए। एसओ विशाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।