संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो पक्षों में हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति पर एक पक्ष के दो लोगों ने चाकू से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे इलाज़ के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शहर के रजला देवरिया ख़ास वार्ड नं 7 यादव 4 टोला निवासी खुर्शेद अंसारी का आरोप है कि उनके एक पड़ोसी के घर मंगलवार की देर रात को आठ दस की संख्या में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए खुर्शेद की पीठ पर दो मनबढ़ों ने चाकू से वार दिया। इससे वह जख्मी हो गए। परिजन उन्हें इलाज़ के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। संवाद