फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर के अंदर बैठे युवक पर ईंट पत्थर से मनबढ़ ने किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र के सोहनाग में अपने घर के अंदर बैठे एक युवक पर मनबढ़ किस्म के कुछ युवकों ने ईंट पत्थर चला दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोहनाग चौराहे पर कुछ मनबढ़ किस्म के युवक आपस में विवाद कर रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष से ईंट पत्थर चलने लगा। एक पक्ष का युवक दुकानदार के घर में घुस गया। इसके बाद उपद्रवी युवकों द्वारा ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। इसी दौरान छपरा प्रयाग सोहनाग गांव निवासी इरफान अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी के सिर में ईंट लग गई, जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल इरफान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। शिकायत पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें