भवानीछापर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली घाट गांव में सोमवार की रात युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक रात करीब 11 बजे उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने का धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद