भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के बड़का गांव स्थित रेलवे पुल के पश्चिम तरफ ग्राम दनउर की सीमा में रेल ट्रैक पर बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पहुंची भाटपाररानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दी। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद