संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-गोरखपुर रेलखंड के सरदारनगर रेलवे स्टेशन की अप लाइन किमी संख्या 484/09 के पास एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यूनुस खान ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में रखा गया है। संवाद