फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाजार सामान लेने गए व्यक्ति को घेरकर पीटा

Sat, 13 Apr 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के इचौना वार्ड निवासी शशिकांत मिश्र को करीब एक सप्ताह पहले सुर्ती गली में घेर कर पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट, अपमानित करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। शशिकांत मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे सुरती वाली गली में कुछ घरेलू सामान लेने के लिए बाजार में आये हुए थे। हम प्रार्थी को स्व. अमेरिकान यादव निवासी ग्राम परान छपरा के छोटे पुत्र नाम अज्ञात व जनार्दन यादव निवासी ग्राम नदौली अचानक घेर लिए एवं गाली गुप्ता दे कर हम प्रार्थी को लात-घूंसे से मारपीट कर घायल कर दिए। हमको दीवार में दबाकर दोनों लोगों ने मारा-पीटा। कोतवाली पुलिस ने दोनों पर मारपीट, अपमानित करने व धमकी का केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें