संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में बलवा व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के नरायनपुर में 2017 में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें आरोपी कमलेश गोंड पुत्र विदेशी पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज था। कोर्ट से लगातार गैरहाजिर चलने के कारण आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। तरकुलवा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। संवाद