भाटपाररानी/प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी ईश मोहम्मद निवासी श्रीरामपुर पर पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने यौन शोषण का केस अक्तूबर को दर्ज का तलाश में जुटी थी। आरोपी को पुलिस मुखबिर की सूचना पर चकिया कोठी के पास गिरफ्तार शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद