फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
मृतक शिक्षक विकास राव की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
शिक्षक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन

देसही देवरिया के रहने वाले विकास राव परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव के शिक्षक विकास राव (26) ने दुकान में सोमवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह इस बात की जानकारी होते ही घर के लोगों के होश उड़ गए। शिक्षक की आत्महत्या की जानकारी होते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
रामपुर कारखाना के देसही देवरिया गांव के विकास राव (26) पुत्र स्व. प्रभुनाथ राव परिषदीय शिक्षक थे। क्षेत्र के सोनिया मुंडेरा प्राथमिक विद्यालय पर उनकी तैनाती थी। उनकी शादी नहीं हुई थी। स्थानीय चौराहे पर भी उनका मकान है। उसमें बड़े भाई ने हार्डवेयर की दुकान की है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास राव विद्यालय से घर आए। रात को गांव स्थित मकान पर भोजन करने के बाद चौराहे पर प्रतिदिन की तरह दुकान के बेसमेंट में सो गए। सुबह घर नहीं जाने पर बड़े भाई पुनीत राव दुकान पर गए तो अंदर छत के कुंडी से भाई को लटका देखकर दंग रह गए। उनके शोर मचाने पर मौके पर लोग जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। विकास दो भाइयों में छोटे थे। पिता प्रभुनाथ की पहले ही मौत हो चुकी है। विकास की इस तरह मौत से माता मिंटू देवी, बड़े भाई पुनीत राव सहित घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षक ने आत्महत्या की है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें