फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक अगस्त को लगेगा विधिक जागरूकता शिविर

Wed, 29 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय सलेमपुर में एक अगस्त को विधिक सेवा शिविर और विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-।। ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के विस्थापित अनुसूचित जनजाति, वनवासी व कमजोर वर्गों को अशिक्षा, गरीबी और भौगोलिक विषमताओं के बीच प्रशासनिक योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

इसके अलावा शासन, प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, वन अधिकार अधिनियम 2006, भारतीय न्याय संहिता तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता आदि के अंतर्गत लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण व त्वरित निस्तारण कराकर उन्हें न्याय व सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें