रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-एक से कोटवा मोड़ चौराहे तक लंगूर ने तीन दिन में 10 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। शुक्रवार को बंदर ने सिरसिया नंबर-एक निवासी बृजकिशोर सिंह (55) और ललिता देवी (83) को धक्का दे दिया।
इससे दोनों को चेाटें आईं। ग्रामीणो का कहना है कि देवरिया-कसया मार्ग से आने-जाने वाले लोगों के लिए यह बंदर मुसीबत बन गया है। बुधवार को बंदर ने शैलेंद्र सिंह, रमायन सिंह, राधेश्याम शर्मा और लल्लन को काटकर लहूलुहान कर दिया था। संवाद