फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मध्यप्रदेश के मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद पहुुंचे आसपास के लोग।
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली मोड़ स्थित एक मकान में मध्यप्रदेश के 27 वर्षीय मजदूर ने बृहस्पतिवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अन्य मजदूर साथी जब काम पर गए थे उसी समय मृतक ने एक कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर घटना को अंजाम दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया सलेमपुर फोरलेन की डिवाइडर की साफ-सफाई के लिए जयपुर राजस्थान के एक ठेकेदार ने मध्यप्रदेश प्रांत के जनपद श्योपुर जिला से करीब 17 मजदूरों का जत्था 18 दिन पहले खुखुंदू में बुलाया। ठेकेदार ने सभी मजदूरों को खुखुंदू चौराहा से कुछ दूरी पर देवरिया सलेमपुर फोरलेन के शेरवां बभनौली मोड़ स्थित एक मकान में किराए पर रखवा दिया।
इन मजदूरों में श्योपुर जिले के थाना कराल के कुंड गांव निवासी जसवंत भी अपनी पत्नी फौरंती देवी और तीन वर्षीय बच्ची रागिनी के साथ आया था।
रोज की तरह पत्नी बृहस्पतिवार की सुबह खाना खाने के बाद साथी मजदूरों के साथ काम पर निकल गई। जब सायंकाल करीब पांच बजे मजदूर काम से लौटे तो देखा जसवंत एक कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटका हुआ है।
विज्ञापन

आनन-फानन में मजदूरों ने शव को नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि जैसे मजदूर के मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें