फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को राखी का गिफ्ट देने निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन को राखी का गिफ्ट देने निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

भटनी-सिवान रेलखंड पर हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। राखी बंधवा कर बहन को गिफ्ट देने बाजार निकले मजदूर की शुक्रवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा भटनी-सिवान रेलखंड पर हुआ। घटना के बाद देवघाट में मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भटनी के देवघाट गांव निवासी पिंटू मद्धेशिया (35) मनरेगा मजदूर थे। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर उनकी बहन गुड्डी देवी व उषा देवी राखी बांधने गांव आईं। पिंटू बहनों से राखी बंधवा कर बाजार उनके लिए गिफ्ट लेने गए। वह भटनी बाजार से शाम को गिफ्ट और मिठाई लेकर रेलवे ट्रैक पकड़ घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से डाउन ट्रैक से गुजरी पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर बदहवास पिता शिवशंकर मद्धेशिया, पत्नी संजू देवी, बेटी काजल, बेटा अमन व तेजल, बहनें गुड्डी देवी और उषा देवी मौके पर पहुंच दहाड़ें मारकर रोने लगीं। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें