फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

किसी बात को लेकर दो दिनों से नाराज था इरफान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। पटेल नगर पूर्वी निवासी और मजदूर इरफान (21) पुत्र मुमताज का शव घर में सुबह साड़ी के फंदे से लटकता मिला। लोगों के अनुसार इरफान किसी बात को लेकर दो दिनों से नाराज चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह मुमताज का पुत्र इरफान का शव कमरे में टिनशेड में लगे पाइप से साड़ी के फंदे में लटकता मिला। परिजनों के अनुसार रोज की भांति बीते बुधवार की शाम वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह झाड़ू लगाने के लिए जगी पत्नी मुन्नी उर्फ रजिया ने उसे फंदे से लटकता देखकर शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। मौत की वजह परिवार में अनबन होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पहल पर एक साल पूर्व थाने में हुआ था निकाह
बरहज। नगर के पटेल नगर पूर्वी निवासी मुमताज की चार संतानों खुर्शेद, आरिफ, अंजुम आरा में इरफान तीसरे नंबर का पुत्र था। लोगों के अनुसार वह सलेमपुर के शामपुर गांव निवासिनी मुन्नी उर्फ नाजिया से प्रेम करता था। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि एक साल पूर्व मामला थाने तक पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों के आपसी सुलह-समझौता के बाद युगल ने निकाह कर लिया था। उसकी पत्नी बच्चे की मां बनने वाली है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में काम न मिलने से वह घर पर रह रहा था। हाथ खाली होने के कारण पिछले कुछ दिनों से वह खिन्न था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें