फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्राॅली पर चढ़कर आम तोड़ रहे मजदूर का पैर फिसला, पहिये के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
 कन्हैया कुमार की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
- मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में हुई घटना, भागलपुर कस्बे का था निवासी
विज्ञापन

- युवक की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। ट्रैक्टर-ट्राॅली से बिल्डिंग मेटेरियल लेकर जाते समय रास्ते में आम का पेड़ देख उस पर सवार एक मजदूर आम तोड़ने लगा। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गया और ट्राली के नीचे आ गया। इस दौरान ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी कन्हैया कुमार (28) खूबलाल प्रसाद एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह भागलपुर स्थित बिल्डिंग मेटेरियल दुकान का सामान धकपुरा जा रहा था। उसे लेकर चालक के साथ कन्हैया भी जा रहा था। अभी वह रास्ते में बलिया दक्षिण गांव के सामने आम के पेड़ पर आम देखा तो ट्राॅली पर चढ़ गया। इसके बाद आम तोड़ने लगा। अभी वह दो से चार आम तोड़ा ही था, कि उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। ट्राॅली कर पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ बरहज आदित्य कुमार गौतम, एसओ मईल गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंच शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां रामावती देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि ट्रॉली से गिरने की वजह से युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें