फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के परसिया भंडारी गांव में रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। कलश स्थापना के साथ गांव में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 19 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

कलश यात्रा गांव के काली मंदिर से शुरू होकर पड़री मल्ल, देवरिया मीर और सुकरौली होते हुए कुट्टी घाट पहुंची। यहां काशी से आए आचार्य पं. चित्रांश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया और कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए वापस काली मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
विज्ञापन

आचार्य चित्रांश द्विवेदी ने बताया कि कलश स्थापना के बाद शाम को श्रीराम कथा, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
वृंदावन धाम से आईं कथावाचक मनोरमा सिंह यादव ने बताया कि कथा 19 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी।
इस दौरान आयोजक राकेश कुमार सिंह, भोला सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, उदयभान सिंह, सत्यम, अंश, आरती, शोभा और सुनरी देवी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें