फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रसोई गैस के पाइप में लीकेज से झोपड़ी में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र के चिउरहा खास गांव के सेमरहा टोला पर मंगलवार की सुबह रामदीन चौहान की झोपड़ी में भोजन पकाते समय रसोई गैस पाइप में लीकेज से आग लग गई। घटना में चूल्हा झोपड़ी, बाइक, नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब चार लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

महुआडी थाना क्षेत्र के चिउरहा खास के सेमरहा टोला निवासी रामदीन चौहान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी झोपड़ी है। मंगलवार की सुबह उनकी बेटी रीना गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थी। इसी बीच पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। रीना ने जान बचाकर बाहर निकलकर शोर मचाया। घर के लोग अवाक रह गए। अभी कुछ समझ पाते आग तेजी से फैलने लगी और झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित रामदीन चौहान ने बताया कि आग से उनका कुछ नहीं बचा। घर में रखी बाइक, कपड़ा, तीस हजार रुपये नकद भी जल गया। इसमें करीब चार लाख की क्षति हुई है। आशियाना जलने से पूरा परिवार मर्माहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें