रामपुर बुजुर्ग। बनकटा क्षेत्र के बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग में शनिवार की देर शाम एसओजी टीम बाइक चोरी के मामले में जांच करने पहुंची।
इसके पहले भी देवरिया मेडिकल कॉलेज से हुई बाइक चोरी के मामले में रामपुर बुजुर्ग और मैरवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारकर करीब आधा दर्जन युवकों से पूछताछ की गई थी। एसओजी प्रभारी नवीन चौधरी ने बताया कि शहर में रोजना बाइक चोरी के मामले की जांच करने टीम बिहार सीमा पर गई थी। संवाद