फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिवार संग भोजन करने की थी तैयारी...छत हुआ जमींदोज- मां समेत दो बेटे गंभीर रुप से घायल

Mon, 06 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मकान गिरने का आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर रात के अंधेरे में किसी तरह तीनों को निकाला। तीनों को गंभीर रूप से घायल देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों के सहयोग से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुआडीह थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे एक मकार गिर गया। इसके मलबे में मां और दो बेटे दब गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को निकाला। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे उर्मिला देवी (45) भोजन बनाकर दोनों बेटों हरिकेश सिंह (18) और सिद्धू (10) के साथ भोजन करने की तैयारी में थीं। इसी बीच मकान का छत अचानक जमींदोज हो गया। मां अपने दोनों बेटों के साथ मलबे में दब गईं।

मकान गिरने का आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर रात के अंधेरे में किसी तरह तीनों को निकाला। तीनों को गंभीर रूप से घायल देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों के सहयोग से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मकान पक्का था। बारिश की वजह से अचानक गिर गया। उर्मिला देवी और उनके दोनों बेटे दब गए। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें