फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका और पुलिस लाइंस में सजेगी भव्य झांकी

Thu, 03 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर रंग रोगन कर तैयार पुलिस लाइन मंदिर
विज्ञापन
देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह और भक्ति का माहौल चरम पर है। नगर पालिका परिसर और पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

कारीगर दिन-रात डोल और झांकियों को मनमोहक रूप देने में जुटे हैं। इसके साथ ही शहर के चौक चौराहों पर भी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं।
नगर पालिका परिसर को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों से परिसर को सजाया जा रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी विभिन्न बाल लीलाओं का सजीव चित्रण करने की तैयारी है। इससे संबंधित प्रतिमाओं को परिसर में स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस लाइन में सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस मंदिर के दक्षिण तरफ बने भवन में झांकी सजाई जा रही है। मंदिर को गेरुए रंग में रंगा गया है। भजन कीर्तन के लिए मंच बनाया गया है। मंदिर परिसर के बाहर विविध प्रकार के झूले लगाए गए हैं। दूर दराज से आए दुकानदार यहां पर अपना स्टॉल लगाए हैं। इसमें खाने-पीने से लेकर सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू उपयोग के सामान के साथ-साथ बच्चों के खिलौने, बांसुरी और अन्य सामान के स्टाॅल भी सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें