फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: श्री हरिहरात्मक शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। ग्राम सभा फुलवरिया में मंगलवार को श्री हरिहरात्मक शतचंडी महायज्ञ के लिए गाजे-बाजे, हाथी घोड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में क्षेत्र के
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने वेद मंत्रों के साथ फीता काटकर किया।

यज्ञ स्थल से आरंभ होकर कलश यात्रा फुलवरिया चौराहा, बांसी , भेड़ा पाकर, महाईचपार, कचौड़ी, बांईपार, होलईपुर, चनुकी बाजार होते हुए छोटी गंडक नदी के किनारे चनुकी घाट पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं को वेद आचार्य पंडित ने कलश भरवाया। वहां से कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। श्रद्धालु हर हर महादेव जय माता दी आदि के नारे लगा रहे थे। कलश यात्रा में यजमान उदय प्रताप सिंह उर्फ लाल बाबू ,ग्राम प्रधान राजेश पासवान, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, चुनमुन सिंह, बच्चा सिंह, तहसीलदार सिंह, आल्हा सिंह, उपेंद्र आदि सम्मिलित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें