फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ननिहाल आई बच्ची छत से गिरकर घायल

Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कोटवा गांव में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे छत से गिरकर ननिहाल आई चार वर्षीय प्रियांशी पुत्री सुरेंद्र घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी के चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया निवासी सुरेंद्र की पुत्री प्रियांशी अपनी मां के साथ ननिहाल कोटवा गांव यशवंत के घर आई थी। लोगों के अनुसार, वह छत पर खेल रही थी। इसी बीच किनारे चली गई और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। प्रियांशी के घायल होने की जानकारी होते ही उत्सव वाले घर में खलबली मच गई। चिकित्साधीक्षक डॉ.बीएन यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है। हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें