फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 300 करोड़ के विकास की मिलेगी सौगात

Thu, 27 Aug 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर विमर्श करते नेता और अधिकारी।
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज में 29 अगस्त को प्रस्िाि जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग स्थित बेलपार में बने नए ब्लॉक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब 300 करोड़ के विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सलेमपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को मंजूरी मिली थी। प्रशासन ने भाटपार रानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बीच मझौलीराज में जनसभा का आयोजन कराने के लिए स्थल की तलाश की है।
जिस स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, वहां बहुत बड़ा ग्राउंड खाली है। मुख्य पंडाल के अलावा हेलीपैड और बाहर से आने वालों के लिए वाहन पार्किंग का इंतजाम भी इसी जगह पर हो सकता है। इससे सुरक्षा और यातायात प्रबंधन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इस जगह पर जर्मन हैंगर पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया। साथ ही प्लास्टिक की कुर्सियां भी मंगा ली गई हैं।
लाइट लगाकर रात में भी कार्य आरंभ हो गया है। शुक्रवार तक सभी तैयारियां पूरा कर लेने का निर्देश प्रशासन ने दिया है।
कार्यक्रम स्थल पर सफाई की व्यवस्था सलेमपुर और मझौलीराज नगर पंचायत के कर्मियों को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें