फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इस्राइल भेजने का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिए 12 लाख

Sat, 12 Apr 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। करकटही परसिया गांव का एक एजेंट इस्राइल भेजने का झांसा देकर 10 युवकों से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा और टिकट थमा कर दिल्ली बुलाया।
जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला वीजा और टिकट दोनों फर्जी है। इसके बाद जब उससे रुपये वापस करने को कहा गया तो जान-माल की धमकी देने लगा। पीड़ितों ने एसपी और स्थानीय थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खुखुंदू क्षेत्र के करकटही परसिया के रहने वाले एजेंट ने इस्राइल भेजने का झांसा देकर 10 युवकोंं को फर्जी वीजा और टिकट देकर दिल्ली लेकर चला गया।
विज्ञापन

वहां ले जाकर सभी को होटल में रखा। तीन फरवरी को जब सभी युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।
हालांकि, एजेंट ने आठ फरवरी को दोबारा वीजा और टिकट आने का आश्वासन दिया। उसके दिए समय पर भी वीजा नहीं आया। 15 फरवरी तक सभी युवक होटल में ही रुके रहे। इसके बाद चकमा देकर वह भाग निकला।
इस मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मिस्कारी निवासी अनूप द्विवेदी, बक्सर बिहार निवासी सुनील तुरहा, गोपालगंज जिला के मीरगंज निवासी सत्येंद्र यादव, बंगाल के ग्राम जोत गोपाल थाना इंग्लिश बाजार जिला मालदा निवासी बबलू मंडल ने कुछ दिनों पहले थाने में तहरीर दी।
जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर पीड़ितों ने एसपी के यहां प्रार्थनापत्र देकर एजेंट पर केस दर्ज करने की मांग की है।
इधर, एजेंट ने परसिया बंशी उर्फ भरथुआ निवासी ओमप्रकाश यादव, समुझ यादव, हीरालाल यादव, राम इकबाल यादव और सरयां निवासी सुभाष यादव को भी फर्जी वीजा और टिकट थमा कर प्रत्येक से 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर पीड़ित समुझ यादव और ओमप्रकाश यादव थाने में एजेंट के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें