फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया ट्रांसमिशन में आई खराबी, 12 घंटे ठप रही दो उपकेंद्रोंं की आपूर्ति,

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधी रात को कटी बिजली बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई बहाल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर कारखाना। बुधवार की देर रात कसया ट्रांसमिशन में आई खराबी के चलते दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। आधी रात को ठप हुई आपूर्ति बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बहाल हो सकी। इसके चलते उपभोक्ताओं के पानी की टंकी खाली हो गई। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सका।

पांडेय चक और इमिलिया विद्युत उपकेंद्र की दिक्कतें दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। कसया ट्रांसमिशन से आपूर्ति शुरू होने के बाद दोनों उपकेंद्र के 25 हजार उपभोक्ताअें को आए दिन दिक्कते झेलनी पड़ रही है। बुधवार की आधी रात करीब 1:30 बजे कसया ट्रांसमिशन में खराबी आ गई है। इसके चलते पांडेय चक और इमिलिया उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही उपभोक्ताओं ने बिजली निमग के अधिकारियों और कर्मचारियों से आपूर्ति बंद होने की बात पूछनी शुरू कर दी। खराबी को दोपहर मेंं दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, लगातार 12 घंटे आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक बार फिर उपभोक्ता पांडेय चक उपकेंद्र की आपूर्ति कसया से हटाने और पुरवा से शुरू करने की मांग उठाने लगे हैं। मांग करने वालों में पूर्व सभासद मुन्नालाल मद्धेशिया, इस्तखार अली कुरेशी, बबलू भाई, मुरलीधर निषाद, सभासद लक्ष्मण जायसवाल, संजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें