फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन लाइन में फॉल्ट, छठ की तैयारी में हुई परेशानी

Mon, 27 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। कसया ट्रांसमिशन से लाइन में आई खराबी के चलते छठ की तैयारी में लगे श्रद्धालु परेशान रहे। फाल्ट के चलते पांडेय चक और इमलिया के 25000 उपभोक्ता मोबाइल फोन से जानकारी लेते रहे। देर शाम तक कर्मचारी फाल्ट ढूंढ़ने में लगे रहे।
रविवार को छठ महापर्व की तैयारी में जुटे लोगों को बिजली विभाग ने जोर का झटका दे दिया। पांडेय चक और इमलिया उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से हो रही आपूर्ति में फाल्ट आ गया जिसका खामियाजा लोगों को त्योहार पर भी भुगतना पड़ गया। रविवार की दोपहर देसही और हेतिमपुर के बीच मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते दोनों उप केंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अंधेरा छा जाने से दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि खरीदारी में जुटे लोग भी परेशान रहे। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि कसया ट्रांसमिशन में खराबी आ गई थी। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें