फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुजरात में बाढ़ में फंसे दिव्यांग को रेस्क्यू किया

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गुजरात के वापी में आई बाढ़ में बह जाने के दौरान बिजली पोल के सहारे खड़े मकसूदन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-3 निवासी मकसूदन यादव गुजरात प्रदेश के वापी शहर में आई बाढ़ में फंस गए थे। बिजली के खंभे के सहारे आठ घंटे तक पानी के बहाव में फंसे रहे मकसूदन को हेलीकाप्टर से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

मकसूदन वापी शहर स्थित एक कंपनी में पानी सप्लाई का काम करते हैं। वह पैर से दिव्यांग भी हैं। उनकी फैक्टरी समुद्र के किनारे एक पहाड़ी के तट पर है। शुक्रवार सुबह अचानक आई बाढ़ की तेज धारा में वह बहने लगा।
इसी दौरान कुछ दूरी पर मौजूद एक बिजली का खंभा उनके लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। घरवालों ने बताया कि मकसूदन पोल पकड़कर खड़े हो गए और करीब आठ घंटे तक मदद का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। हालांकि तेज बहाव के कारण जमीन के रास्ते उन्हें निकालना संभव नहीं हो सका।
इसके बाद हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। बचाव कर्मियों ने रस्सी के सहारे उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें