फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने में दंपती के विवाद को लेकर पूरे दिन चली पंचायत, नहीं बनी बात

Wed, 21 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। थाना परिसर में मंगलवार को दंपती में विवाद को लेकर पूरे दिन पंचायत चली। लोगों के लाख समझाने के बाद भी बात नहीं बन सकी। मौके पर मौजूद तीन छोटे-छोटे बच्चे बिलख रहे थे।
विज्ञापन

थाना परिसर में दंपती का विवाद पहुंचा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। पंचायत में पति-पत्नी अपनी-अपनी जिद पर थे।
लाख समझाने के बाद भी दोनों अपनी बात से पीछे नहीं हट रहे थे। शाम तक चली पंचायत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। थक हारकर पुलिस ने दोनों पक्षों को अगले दिन बुलाया है।
बताया जा रहा है कि बरहज के तिवारीपुर वार्ड निवासी विजय कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र जीविकोपार्जन के लिए ठेला लगाते हैं। लोगों के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व उनकी शादी फाजिलनगर के कसया निवासी नरसिंह गुप्त की पुत्री मधु से हुई है, जिनसे दो पुत्री और छह माह का एक पुत्र है। पंचायत में मधु मायके से अपनी मां कुसुम के साथ आई हुई थीं।
विज्ञापन

वहीं विजय अपने परिवार वालों को बुलाने के लिए राजी नहीं थे। मधु का कहना था कि पति अक्सर अनायास मारते-पीटते हैं। वहीं विजय भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है।ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें