फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लॉकअप से आरोपी फरार, पकड़ा गया

Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद घंटों के अंदर पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार, भागने की फिराक में था आरोपी
विज्ञापन

चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था आरोपी
महुआडीह थाने का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिसकर्मियों की चौकसी को धता बताकर रविवार की सुबह महुआडीह थाने के लॉकअप से निकलकर एक आरोपी भाग गया। इस बात की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
थाना परिसर में मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी वहां से भी भागने की फिराक में ही था, तभी पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया। स्थानीय चौराहे पर हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

महुआडीह थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। लॉकअप से रविवार की सुबह तड़के एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर चहारदीवारी फांदकर भाग निकला। स्थानीय चौराहे पर शनिवार की रात हुई छह दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस रविवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही थी। उसके भागने की जानकारी होते ही पुलिस सकते में आ गई। थाना परिसर में मची अफरातफरी के बीच पुलिस ने फरार आरोपी के घर दबिश दी। घर के अंदर से पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। थाने पर लाकर उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस बात की लेकर चौराहा पर स्थानीय पुलिस के कार्यशैली की खूब चर्चा हो रही है।

इससे पहले भी लॉकअप से फरार हो चुके हैं शातिर बदमाश
महुआडीह थाना से लॉकअप से अपराधियों व आरोपियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो बार इस तरह की घटना हो चुकी है। पुलिस ने फरार दोनों ही आरोपियों को चंद घंटे में फिर से गिरफ्तार कर अपनी किरकरी होने से बचा ली थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि अक्सर इस तरह की घटना महुआडीह थाने में घटित हो रही है।
केस - 1
करीब एक साल पहले थाने में बंद दो शातिर बदमाश लाॅकअप तोड़कर भाग निकले थे। कई गांवों के लोगों के प्रयास से घंटों मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें घेर कर दोबारा गिरफ्तार कर पाई थी।
विज्ञापन



केस - 2
बीते करीब सात माह पहले क्षेत्र के एक गांव में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस एक चोर को पकड़कर थाने में पूछताछ करके केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने की तैयारी में थी। तभी चोर पुलिस की चौकसी को धता बताकर लाॅकअप से निकलकर भागने लगा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई। हरकत में आई पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे बड़ी नहर में छलांग लगाकर दोबारा पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें