संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर के पास सोमवार की सुबह रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।
क्षेत्र के अहिल्यापुर के पास सुबह रेल ट्रैक पर एक युवती का शव मिला। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। युवती की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है, उसने काले रंग का लोवर व ऊपर का कपड़ा चेकदार रंग का पहना था। संवाद