फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन माह से फरार चल रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा पुलिस ने कोंहवलिया मोड़ से बुधवार की देर रात एक पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर जालसाजी करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
तरकुलवा पुलिस ने तीन माह पहले थाना क्षेत्र के सिधावे मोड़ पर एक दुकान में फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने के मामले में छापामारी की थी। इसमें भारी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट, प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में थाना क्षेत्र के धर्मागत पट्टी गांव निवासी संदीप चौहान, मदनपुर थाना क्षेत्र के विजय प्रताप यादव तथा मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसमहा गांव निवासी दीपक सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुलिस ने दो आरोपियों संदीप चौहान व विजय प्रताप को तीन माह पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दीपक सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस मामले में एसपी ने फरार आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि 25000 का इनामी दीपक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें