भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज मे बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में बीएड प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दस्ता ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर सतीश चन्द गौड़ ने बताया कि अभी तक बीएड की परीक्षा में कुल पांच नकलची पकड़े गए हैं । बृहस्पतिवार की प्रथम पाली की परीक्षा में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संचालित थी, जिसमें आंतरिक सचल दस्ता ने अनुचित साधन के प्रयोग में एक अभ्यर्थी को अनुचित साधन के प्रयोग में पकड़ आवश्यक कार्रवाई की है। संवाद