देवरिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दीपेंद्र्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया।
टीमों ने गांव, कस्बा, स्कूल, काॅलेज, बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी।
ऑपरेशन डिस्ट्राय के तहत थाना खुखुंदू की मिशन शक्ति टीम ने कस्बे और थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम ने मझगांवा में स्थित बुक स्टॉलों तथा मेडिकल स्टोर आदि की चेकिंग की। बुक स्टालों पर अश्लील और आपत्तिजनक साहित्य न बेचने के लिए निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं आदि के बारे में जागरूक किया।