फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में इंस्पेक्टर सिपाही के बीच भिड़ंत

Tue, 01 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के लिए रवानगी में देरी होने पर कोतवाली में एक सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच हाथापाई हुई। इससे कोतवाली का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

मौैके पर मौजूद लोग खाकी वर्दी का यह कारनामा देख भौचक रह गए। इसकी चर्चा पुलिस विभाग में पूरे दिन जोरों पर रही। सिपाही ने इंस्पेक्टर और एसआई समेत सात पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
कोतवाली में तैनात सिपाही राजेंद्र प्रसाद गौड़ को सोमवार को जिले पर विभागीय कार्य से जाना था। सुबह करीब 11 बजे सिपाही कार्यालय में पहुंचा और मुंशी बैजनाथ से रवानगी करने की बात कही।
विज्ञापन

किसी जरूरी कार्य में व्यस्त मुंशी ने कुछ देर बाद रवानगी करने को कहा। इसी बात को लेकर सिपाही और मुंशी के बीच कहासुनी होने लगी। कार्यालय में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर और एक एसआई पहुंचे और सिपाही को समझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान सिपाही और अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई और कहासुनी हुई।
सिपाही ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर इंस्पेक्टर, एसआई और पांच अन्य सिपाहियों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें