देवरिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह से राघव स्थित उनके आवास पर मिला। महासभा के लोगों ने अध्यक्ष से नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत ने कहाकि महाराणा प्रताप सर्व समाज के प्रेरणास्रोत थे। इसलिए नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा नगर के एक पार्क में उनकी जयंती 9 मई 2026 से पूर्व अवश्य स्थापित कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में कमलेश्वर सिंह, युवराज प्रताप सिंह, संजीव सिंह श्रीनेत, बृज बिहारी सिंह, सुशील सिंह, संगीता सिंह, प्रभाकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, गौतम सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे। संवाद