रामपुर कारखाना। पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, गौरा निवासी लक्ष्मन खरवार का सगे पटीदार उमाशंकर से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। लक्ष्मण का आरोप है कि तीन अप्रैल की शाम दरवाजे पर उनके भाई राम अवतार व भरत तथा भुआल बैठे थे।
इसी दौरान गांव निवासी उमाशंकर पत्नी उमरावती देवी, तीन बेटे एवं एक लड़की को लेकर आ गए तथा गालियां देने लगे। जब उनके भाई ने गाली देने से मना किया तो सभी लोगों ने हाॅकी, डंडा, लाठी से तीनों भाइयों को जान से मारने की नीयत से मारने लगे।
दोनों भाईयों के िसर में गंभीर चो सिर फट गया। रामअवतार के सिर पर भी वार किया। एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद छह आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद